फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पति की इलाज के दौरान मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Tue, 16 Apr 2024 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में ससुराल जाने से मना करने पर पति ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली मार ली थी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी वर्षा की शादी करीब दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबियत खराब रहने लगी तो मायके वाले उसे ससुराल ले आए थे। यहां वे उसका उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन

करीब दो महीने बीतने के बाद शनिवार को पति रवि उसको लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। यहां आने के बाद वह कमरे में बैठा था और पत्नी चाय बना रही थी। पति ने उससे ससुराल चलने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। पति इसी बात से नाराज हो गया।
पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। सोमवार को युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता विमल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि पोलदी नगर निवासी रवि के साथ पुत्री वर्षा का विवाह किया था। शनिवार रात रवि उसकी मां शीला देवी और भाई विष्णु बेटी की विदा कराने आए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे बेटी और दामाद में विवाद हो गया तो उसने बेटी के सिर में और अपने हाथ में गोली मार ली। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

15जेएनडी25: अनाज मंडी में लगी गेहंू की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें