फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: परिजन की डांट से आहत हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 02 Mar 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईस्कूल की छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा सुबह की पाली में पेपर देकर देर से घर लौटी थी। इस पर परिजनों ने उसे फटकार दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी मधु (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र इस्लामियां इंटर कॉलेज में है। सुबह की पाली में छात्रा परीक्षा देने कॉलेज आई थी। परीक्षा देकर वह घर देर से पहुंची। इस पर परिजनों ने छात्रा के देर से आने का कारण पूछा और उसको डांट दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने देर शाम फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की तैयारी कर रही थी। लेकिन छात्रा के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। छात्रा परीक्षा देकर देर से घर पहुंची थी। इस पर परिजनों ने उसको डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें