तहसील दिवस की समस्याओं का शतप्रतिशत निस्तारण किया जाएगा। जनता दरबार में पहुंचने वाले हर फरियादी की समस्याओं का समाधान होगा। यह बातें जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहीं। उन्होंने बताया कि एक मार्च को तहसील दिवस टूंडला में कुछ फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। जिले में हर तहसील दिवस में निस्तारण की प्राथमिकता के लिए विभागों को निर्देशित किया जाएगा। जनता दरबार का लक्ष्य समस्याओं के निस्तारण का है। लखनऊ में एक मार्च को मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ सेंगुर नदी के कायाकल्प पर चर्चा कर लौंटी डीएम ने बताया कि विलुप्त हो रही सेंगुर नदी का कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य को कई विभाग मिलकर करेंगे। बताते चलें कि तहसील दिवस के दिन डीएम निधि केसरवानी लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ बैठक में थीं। इस दौरान सीडीओ ने प्रभारी जिलाधिकारी के रुप में तहसील दिवस की अध्यक्षता की थी। डीएम के गैर मौजूदगी के चलते समस्याओं के निस्तारण की गति मंद रही।