फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुबह उमस ने किया बेहाल, दोपहर में फरिहा, जसराना में पानी बरसने से राहत

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शनिवार सुबह से ही उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर हवाएं चलने के बाद कोटला, फरिहा, जसराना में बारिश होने से लोगों ने क्षणिक राहत महसूस की। जबकि सुहाग नगरी में बादल बिना बरसे ही उड़ गए।
विज्ञापन



उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। कूलर पंखे के सामने भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पसीने की धार बंद होने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर तीन बजे मौसम ने करवट बदली और काली घटाएं घिरने से ठंडी हवा चलने लगी। इससे कुछ समय के लिए लोगों के गर्मी से राहत मिली। फिरोजाबाद शहर में पानी तो नहीं बरसा, लेकिन हवा व बादल चलने से कुछ राहत मिली। लेकिन कोटला, फरिहा, जसराना में एक घंटे से अधिक समय तक पानी जमकर बरसा। वहीं शिकोहाबाद में भी दोपहर तीन बजे के बाद बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बच्चों ने भी बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें