फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बारिश से गिरा मकान, बाल-बाल बचे मां-बेटा

Fri, 25 Jul 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के अहाता वासुदेव में गिरा मकान में दबा घर का सामानसंवाद
विज्ञापन
टूंडला। शहर के अहाता बासुदेव में शुक्रवार शाम एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही मकान की छत गिरने से पूर्व मां-बेट निकलकर बाहर खडे़ थे। अहाता बासुदेव निवासी 55 वर्षीय शर्मीली जैन अपने 34 वर्षीय पुत्र प्रांकुर जैन के साथ रहतीं हैं। शुक्रवार शाम उनका पुत्र घर के बाहर खड़ा था। इस बीच वे उसे चाय के लिए बुलाने घर से बाहर आईं तभी अचानक उनके घर के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। नोयडा में नौकरी कर रहे उनके बडे़ पुत्र दीपांकुर जैन ने बताया कि छत गिरने से घर में रखी तीन अलमारियां, बेड, कूलर, फ्रिज, टीवी आदि सभी सामान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें