फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक हॉटस्पॉट एरिया में फायर विभाग की टीम ने किया सैनिटाइज, ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के साथ-साथ फायर विभाग की टीम भी शहर से लेकर गांवों तक में सैनिटाइज करने का कार्य कर रही है। सीएफओ जशवीर सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को एफएसओ लाखन सिंह एवं उनकी टीम ने पीपी किट के साथ आसफाबाद चौराहे से टूटी पुलिया तक दोनो साइड की गलियों को सैनिटाइज किया गया। वार्ड नंबर 21 लालपुर, वार्ड संख्या 22 आसफाबाद क्षेत्र की लिंक गलियों में टीम ने सैनिटाइज किए जाने का काम किया। सीएमओ डा. एसके दीक्षित के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र में दौंकेली, चकरपुर, लढ़ूपुर, फतेहपुर लुहारी तथा आस-पास के अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज किए जाने का काम किया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक फायर विभाग की टीम को पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना वायरस की परवाह नहीं करते हुए वह जान जोखिम में डालकर हम सभी की जान बचाने का काम कर रहे हैं। इनकी जितनी सराहना की जाए तो कम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें