फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होटल संचालकों ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jan 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। शहर में लगे मेले के गेट पर खड़े एक युवक को होटल संचालक व उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी प्रिंस कुशवाह रविवार शाम ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में लगे मेले के गेट पर खड़ा था। इसी बीच वहां काका होटल संचालक भोला चौहान और एएम होटल संचालक नरेश चौहान व तीन अज्ञात युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस बीच उसके गले में पड़ी सोने की चैन व मोबाइल फ़ोन कहीं गिर गए। आरोप है कि झगडे में श्याम नामक युवक भी शामिल था तथा सभी लोगों के पास अवैध हथियार भी थे। उसके सिर पर प्रहार किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

युवक का आरोप है कि उसने होटल में देह व्यापार की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बात को लेकर उस पर हमला किया गया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें