फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होमगार्ड के पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 03 Oct 2024 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। पत्नी से अनबन होने पर होमगार्ड के पुत्र ने ससुराल से घर लौटकर खुद को कमरे में बंदकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर पहुंचे परिजन तो उन्हें युवक का शव फंदे से झूलते दिखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पौपगढ़ गांव निवासी अनिलेश (28) जयपुर में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। वह ससुराल मैनपुरी थाना कुर्री क्षेत्र में रह रहा था। वहां उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह नाराज होकर अपने गांव लौट आया। जहां उसने बुधवार सुबह फंदे से लटकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था। परिजन जब घर पहुंचे तो युवक का शव फंदे से झूल रहा था। उसके पिता होमगार्ड हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पत्नी से किसी बात पर झगड़ा होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें