फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक के हैंडल में टिफिन फंसने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, आगरा रेफर

Mon, 20 Jul 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयूपुर अली नगर नगला पचिया (नई आबादी) निवासी होमगार्ड सौहराज सिंह (50) रविवार देर रात एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रात करीब 10:50 बजे अपनी बाइक से जिला कारागार में रात 12 बजे से सुबह 8 बजे की ड्यूटी के लिए जा रहे थे। थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी और शनिदेव मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक के हैंडल में लटके टिफिन की तनी फंस गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया और वह काफी दूर तक घिसट गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हादसे की खबर पाकर थाना प्रभारी रवि त्यागी, होमगार्ड प्लाटून कमांडर प्रवीन कुमार और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड सौहराज सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देर रात आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें