मुलायम सिंह के बैठी उनकी झपारा निवासी बहिन गंगाश्री। फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की झपारा निवासी उनकी बड़ी बहिन बीते दिनों की बात करते हुए भावुक होकर फकक कर रोने लगीं। निधन की खबर के बाद उन्होंने खाना भी नहीं खाया।
झपारा निवासी गंगाश्री (91) मुलायम सिंह की पारिवारिक बहिन है। लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह उन्हें अपनी सगी बहिन से भी ज्यादा मानते थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद उन्होंने खाना नहीं खाया। रुंधे गले से बोलीं कि भाई के निधन के बाद कुछ अच्छा नहीं लगता है।
गंगाश्री के पौत्र डॉ. रिषभ यादव ने बताया कि दादी गंगाश्री मुलायम सिंह यादव से 12 अप्रैल 2022 को सैफई में आवास पर मिली थी। गंगाश्री के पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया नेताजी का उनके परिवार पर हमेशा से ही आशीर्वाद रहा। नेताजी रिश्तों और संबंधों को बखूबी निभाते थे।