106, टूंडला के गांव बसई में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद अतिथिसंगठन
टूंडला। गांव बसई में जन जागृति सेवा संघ ने रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य वक्ता क्रीड़ा भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख सीताराम ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस सम्मेलन में पंच परिवर्तन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र पालीवाल और विशिष्ट अतिथि पुष्प लता ने हिंदुओं को एकजुट रहकर धर्म की रक्षा का आह्वान किया। अध्यक्षता योगेश प्रताप सिंह और साहिब सिंह ने तथा संचालन भूपेंद्र प्रचारक ने किया। इस दौरान प्रेम सिंह गुरुजी, देवेंद्र बेनीवाल, राजेंद्र प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, कृपाल सिंह, पवन शर्मा, माधुरी, और शांति देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।