नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर आठ दिन पहले गैर समुदाय के युवकाें ने जानलेवा हमला किया था। मामले में पुलिस कुछ आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी सहित कई फरार है। जिनकी गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी नेता मंगलवार थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बरतरा रोड मिश्रा मैरिज होम के सामने 8 दिन पहले गैर समुदाय के लोगों ने बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कहा है कि पुलिस ने 24 घंटे का समय मांगा था, हम सभी आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेंगे। आठ दिन बीत चुके हैं, पुलिस महज तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।
अगर सोमवार तक मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मंगलवार को थाने का घेराव किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।