फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अश्लीलता के खिलाफ हिंदूवादी संगठन, किया लट्ठ पूजन

Thu, 13 Feb 2025 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वेलेनटाइन-डे के नाम अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने सख्त रुख अपनाया है। एक संगठन के लोगों ने रोली-चावल इत्यादि से लठ पूजन किया तो दूसरे संगठन के लोगों ने गलत कार्यों के लिए जगह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने भी कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है। राष्ट्र रक्षक समिति ने बुधवार को अटल पार्क पर एकत्रित होकर लट्ठ पूजन किया। सभी ने अश्लीलता को रोकने की शपथ ली। भारत सिंह, रंजीत सिंह, पूजा शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, पूजा जादौन, नीलम सिंह, गुड़िया शामिल रहीं। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मोहन बजरंगी ने कहा कि 14 फरवरी को वेलेनटाइन-डे के नाम पर कुछ लोग अश्लीलता फैलाते हैं। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। ऐसे गलत कार्य कराने वाले होटल, रेस्टोरेंट व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ पार्कों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें