फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांचल, झारखंड और बिहार के लोग पाए है आश्रयस्थलों में शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर राजेश कुमार ने सोमवार को सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर परिसर व लोहा मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों को स्नान करने के लिए साबुन आदि भी उपलब्ध कराए गए है। ताकि इन लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जा सके। सुबह करीब दस बजे एसडीएम सदर राजेश कुमार जैन मंदिर परिसर में बने आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां अलग अलग कमरों में दो लोगों को रोका गया है। इसमें दीपक शाहू झारखंड व सुभाष चंद्र हिमांचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले है। सुभाष चंद्र गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। जो 25 मार्च को हुए लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं लौट सके। सुभाष चंद्र गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में काम करते है। जबकि अग्रवाल धर्मशाला में बिहार के शिवान और बेबूसराय जिले के रहने वाले करीब 22 लोग शरण पाए हुए है। एसडीएम सदर ने बताया कि जो लोग अग्रवाल धर्मशाला में रुके हुए है। उनको धर्मशाला प्रबंधक समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। जबकि जैन मंदिर आश्रय स्थल में रह रहे लोगों के लिए प्रशासन भोजन की व्यवस्था कर रहा है। आश्रयस्थल की देखरेख कर रहे कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए है कि आश्रयस्थल में रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें