33केवी हाईटेंशन लाइन पर लोगों द्वारा डाली गई चेननिगम
- फोटो : 33केवी हाईटेंशन लाइन पर लोगों द्वारा डाली गई चेन निगम
टूंडला। आगरा के एत्मादपुर में रविवार शाम लगभग पांच बजे 33केवी मोहम्मदाबाद फीडर लाइन की रेंज में एक मकान की छत पर लगा लोहे का टीन शेड आने से तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया और लाइन ट्रिप होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब विद्युत निगम की टीम सप्लाई बहाल करने पहुँची, तो स्थानीय लोगों ने भारी विरोध करते हुए विद्युत लाइन पर लोहे की चेन फेंक दी और काम नहीं होने दिया। इस कारण भीषण गर्मी में लोग हाल-बेहाल रहे। बाद में विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से नया पोल लगाने की आवश्यकता बताते हुए स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शाम करीब साढ़े सात बजे फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। संवाद