फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी में गोद भराई के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा, थाने पहुंचा मामला

Tue, 12 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी सोमवार रात उस समय विवादों में घिर गई जब गोद भराई की रस्म के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दक्षिण थाना क्षेत्र की युवती और आगरा के कागारोल निवासी युवक, जो मुजफ्फरनगर के थाना सिकेरा में सिपाही के पद पर तैनात है, के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। परिजन की सहमति के बाद उत्तर थाना क्षेत्र के तुलसी पैलेस होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हंगामा तब शुरू हुआ जब होटल पहुंचे सिपाही को रस्म के लिए अंदर बुलाकर अंगूठी पहनाने की बात कही गई। सिपाही के छोटे भाई ने इसका कड़ा विरोध किया, जिससे देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में घंटों चली मान-मनौव्वल और पुलिस व रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष दोबारा राजी हुए। देर रात होटल में वापस लौटकर गोद भराई की रस्म संपन्न हुई। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आपसी कहासुनी को सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें