फिरोजााबाद। आपदा राहत सहायता योजनान्तर्गत जिले में श्रमिकों को अभी तक दो करोड़, 45 लाख से ज्यादा की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इनमें करीब तीन सौ पथ विक्रेता भी शामिल हैं। पीएम आपदा राहत सहायता योजना के तहत जिले में पंजीकृत 24522 निर्माण एवं पथ विक्रेताओं के खातों में दो करोड़, 45 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अनुसार जिन श्रमिकों के खातों में सहायता राशि जारी की गई है। उनमें में करीब तीन सौ पथ विक्रेता शामिल हैं।