पाली इंटर कालेज में यातायात माह के तहत बुधवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के संरक्षक में आयोजित यातायात व सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता में ज्ञानदीप स्कूल, यंग स्कालर्स एकेडमी, राज कान्वेंट स्कूल व पाली इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा ट्रैफिक नियमों से संबंध में तरह-तरह की पेंटिंग बनाकर संदेश दिये गये। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिये। वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। बच्चे अपने अभिभावकों से कहे कि हेलमेट जरूर लगायें। टीएसआई मनोज यादव ने बताया कि लोगों को जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। ताकि सड़क दुर्घटनाएं रुक सके। सीओ श्याम कांत ने कहा कि बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से अपनी जो प्रतिभा दिखाई है वह तारीफ के काबिल है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में संपन्न हुई। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में राज कान्वेंट की छात्रा सोनम प्रथम, आरूषी तथा सचिन कुमार द्वितीय जबकि ज्ञानदीप स्कूल की आरूषि तृतीय रहीं। कक्षा 9 से 10 के वर्ग में ज्ञानदीप की छात्रा वैष्णवी प्रथम व निकिता द्वितीय तथा यंग स्कालर्स की शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 से 12 तक के वर्ग में ज्ञानदीप स्कूल की अमृता प्रथम व साहिल द्वितीय व राज कान्वेंट की क्षमा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर प्रशस्तिपत्र प्रदान किये गये। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय, सीओ (ट्रेनिंग) प्रेम प्रकाश, डा. आरके रॉय मौजूद थे। प्रतियोगिता के संयोजक एसआई सुनील कुमार ने अंत में आभार व्यक्त किया।