फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हुसैनपुर में पहुंची स्वास्थ्य टीम, घर-घर जाकर देखे मरीज

Tue, 27 Aug 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी के गांव हुसैनपुर में वायरल फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां कैंप लगाकर मरीजों को दवा का वितरण किया। बुखार के जो भी मरीज थे, उनके घर पर टीम पहुंची। हालांकि कई दिन से बुखार से पीड़ित किसी भी मरीज का जांच के लिए रक्त सैंपल नहीं लिया गया। सिर्फ दवा देकर ही टीम लौट आई। टीम को क्षेत्र में गंदगी मिली।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर में कई दिनों से वायरल बुखार फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग इस गांव की स्थिति से अंजान था। मरीज प्राइवेट अस्पताल या झोलाछापों पर इलाज कराने पर मजबूर थे। मरीजों के मुताबिक, कई दिनों से बुखार नहीं उतर रहा था। वहीं, हाथ पैरों में दर्द के साथ ठंड का एहसास भी हो रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कैंप लगाकर मरीजों को दवा का वितरण कर दिया। जबकि कई दिनों से बुखार आने के कारण स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू, मलेरिया की जांच कराना उचित नहीं समझा।
फार्मासिस्ट पवन कुमार ने बताया कि 50 मरीजों को दवा का वितरण हुआ। कई मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा था। एसीएमओ डा. पवन कुमार ने बताया कि हमारी टीम सोमवार को हुसैनपुर गांव में पहुंची थी। यदि मरीज जांच से असंतुष्ट है तो फिर से टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। गांव में सफाई कराने के आदेश संबंधित विभाग को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें