भाजपा के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ करते पार्टी के विधायक एवं पदाधिकारी।
फिरोजाबाद। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर हवन यज्ञ का आयोजन किया। कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने का काम चलता रहा। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हवनयज्ञ में आहुतियां दी गईं और ध्वजा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, राजेंद्र बोहरे, आनंद अग्रवाल, सत्यवीर गुप्ता, सुरेंद्र राठौर,उदय ठाकुर, राधेश्याम यादव, अंकित तिवारी, अनुपमा शर्मा, सत्यशील गुर्जर पिंकी चक सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद