टूंडला। श्रीश्री हरिनाम मंदिर महोत्सव घोष गृह पर 04 नवंबर सुबह पांच बजे से श्रीश्रीराम ठाकुरजी के हस्तलिखित श्रीश्री रामायण पाठ प्रारंभ होगा। इसके उपरांत अखंड रामायण प्रारंभ होगा। पांच नवंबर दोपहर एक बजे रामायण पाठ का विश्राम, दो बजे गंगा पूजन, घटयात्रा, तुलसी वंदन, उसके उपरांत श्रीश्री सत्यनारायण पूजा सेवा प्रसाद, उसके उपरांत अखंड तारकब्रह्म नाम संकीर्तन शुरू होगा। छह नवंबर को संकीर्तन श्रीविग्रह पाद पद्य महास्नान, अधिवास पूजा, श्रंगार पूजा, अर्चना संध्या छह बजे। सात नवंबर को सुबह सात बजे संकीर्तन, वैष्णव आचार्य आराध्य संत श्रीश्री सदानंद चक्रवर्ती महाराज के 27वीं स्मृति पर हरिनाम नगर संकीर्तन, मंदिर में महंत विदाई, विग्रह भोग निवेदन, महाप्रसाद दो से पांच बजे तक, संध्या सत्य नगरायन पूजा, श्रीश्री यज्ञ विश्राम के साथ समापन होगा। यह जानकारी चंदना घोष ने दी है।