फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शोक व्यक्त करने गए थे, गिरी दीवार, दबकर 14 ग्रामीण घायल

Thu, 03 Oct 2024 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को फरिहा की एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। शव बुधवार को गांव पहुंचा, परिजन के अलावा गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ अधिक होने से धक्का लगने से वहां खड़ी जर्जर दीवार ढह गई। जिसके मलबे की चपेट में आने से 14 लोग घायल हुए। सूचना पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी रेशमा (32) की रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव लेकर परिजन घर पहुंचे। शव आने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने से वहां खड़ी जर्जर दीवार अचानक भर-भराकर ढह गई। जिसके नीचे आने से एक दर्जनों से अधिक लोग मलबे के नीचे दब गए।
जानकारी पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मौके पर राहत कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में 14 लोग घायल हुए। सभी को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि दीवार के नीचे दबने से 14 लोग घायल हुए हैं। सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
हादसे में कमरूद्दीन, रुकमणि, शीला देवी, रुकमणि, सीमा देवी, ज्ञानश्री, विमला देवी, कमला देवी, उर्मिला, श्रीकांता, सूरजमुखी, पूनम देवी, नारायन देवी, मेहराज, सहनाज घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें