फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जा रहे थे तमंचे; पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 13 Apr 2024 11:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

होटल के पीछे स्थित खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्टरी चल रही थी। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से तमंचों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी का भांडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आगरा हाईवे स्थित एक होटल के पीछे स्थित खंडहर से असलहे बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। पकड़ी फैक्टरी में लोकसभा चुनाव को लेकर असलहे तैयार हो रहे थे। पुलिस ने मौके से चार बने, दो अधबने तमंचे, एक पोनियां व तमंचे बनाने के औजार आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को बृहस्पतिवर रात नौ बजे मुखबिर ने सूचना दी कि आगरा रोड पर किशन होटल के पीछे स्थित खंडहर में तमंचे बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख वहां से एक युवक भागने लगा। तभी पुलिस ने उसकी घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने अपना नाम रवि निवासी गांव छिकाऊ थाना पचोखरा बताया है।

पुलिस को मौके से चार तमंचे 315 बोर, एक पोनियां, दो अधबने तमंचे, तीन नाल छोटी, बड़ी 12 बोर, तीन नाल छोटी व बड़ी 315 बोर के अलावा तमंचे बनाने के उपकरण मिला। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि रवि तमंचे बनाकर उन्हें चार से पांच हजार रुपये में बेचता था। इनका प्रयोग लोकसभा चुनाव में होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें