फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मक्खनपुर स्थित कांच इकाई पर जीएसटी का सर्वे

Fri, 05 Apr 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जीएसटी ने मक्खनपुर स्थित कांच चूड़ी इकाई पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान मिलीं अनियमिताओं के चलते कांच चूड़ी इकाई पर 5.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीते दिन देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान जुर्माना की राशि मौके पर ही वसूली गई। वहीं कांच चूड़ी इकाई पर हुए सर्वे के बाद सुहागनगरी के कांच चूड़ी कारोबारियों में खलबली मच गई है।बुधवार की शाम सेंट्रल जीएसटी की टीम उपायुक्त मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा के निर्देशन में मक्खनपुर स्थित श्रीराम ग्लास वर्क्स पर पहुंची। देर रात चली गई कार्रवाई के दौरान जीएसटी की टीम को मौके पर मिले स्टॉक एवं कर भुगतान संबंधी पत्रावली में अंतर मिला। इकाई संचालक पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

मौके पर मिली गड़बड़ी के आधार पर कांच चूड़ी इकाई पर 5.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कांच चूड़ी इकाई पर हुई सर्वे कार्रवाई के बाद चूड़ी कारोबारियों में खलबली मच गई है। टीम में जीएसटी अधिकारी मिथलेश बर्नबाल, आशीष चक, प्रेमशंकर शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें