फिरोजाबाद। जीएसटी टीम ने शनिवार शाम को टूंडला स्थित थोक परचून के सामान की फर्म पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान गड़बड़ी मिलीं थीं। टीम ने मैसर्स पदमावती ट्रेडर्स पर 5.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
उपायुक्त जीएसटी मैनपुरी संभाग के निर्देशन में जीएसटी टीम ने टूंडला स्थित मैसर्स पदमावती ट्रेडर्स मुख्य बाजार पर सर्वे की कार्रवाई की। कई घंटे चली कार्रवाई के दौरान जीएसटी की टीम ने परचून का सामान की खरीद-फरोख्त करने वाली फर्म पर टैक्स से जुड़ी तमाम खामियां मिलीं। टीम ने परचून फर्म पर करीब 5.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टीम का नेतृत्व उमाशंकर विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान स्थानीय जीएसटी अधिकारी मिथलेश बर्नवाल, अर आशीष चक, प्रेम किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। अफसरों के अनुसार परचून फर्म के विरुद्ध लगातार जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं।