फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रतन घी पर जीएसटी की देर शाम तक चली कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के घी के कारोबारी (रतन घी) फर्म के स्वामी अनिल जैन के प्रतिष्ठान पर शनिवार सुबह जीएसटी और सैलटेक्स विभाग के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों की एक टीम नगर पालिका के समीप स्थित उनके गोदाम और दूसरी टीम उनके आवास पर पहुंची। दोनों ही टीमों ने संयुक्त रूप से एक साथ दोनों जगह अपनी कार्रवाई की। इसके कारण बाजार में स्थित घी की कई दुकानें बंद हो गईं। देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन



शनिवार को जीएसटी और सैलटेक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता, नंद किशोर शर्मा,अरुण कुमार सीटीओ,पीडी शर्मा के नेतृत्व में बड़ा बाजार जैन स्ट्रीट स्थित रतन देशी घी स्टोर पर पहुंची। एक साथ दो स्थानों पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछ कारोबारी अपनी दुकानों को बंद कर घर चले गए। वहीं जीएसटी विभाग की टीम ने सभी अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। कार्रवाई के पीछे टैक्स चोरी की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें