शिकोहाबाद। परचून की दुकान में आग लगाने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैन स्ट्रीट, बड़ा बाजार निवासी अजय कुमार जैन की परचून की दुकान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने है। आरोप है कि रात 12 बजे करीब किसी व्यक्ति ने उसकी दुकान में आग लगा दी। इससे दुकान में रखे हुए डिब्बे जल गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अनुज कुमार उर्फ शीटू निवासी आर्यन गैस एजेंसी के पास शंभू नगर शिकोहाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया है। जिसको पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।