फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के आगमन को लेकर हाईवे पर चला सफाई अभियान

विज्ञापन
राज्यपाल के आने से पूर्व हाईवे को साफ कराते नगर निगम के अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का 14 जनवरी को नगर में आगमन हो रहा है। इसको लेकर नगर निगम अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों ने हाईवे स्थित मीरा चौराहा से लेकर राजा का ताल तक विशेष सफाई अभियान चलाया। हाईवे को साफ करने के लिए निगम के करीब दो सौ सफाई कर्मचारियों को तैनात किया था। वहीं कूड़े को उठाने के लिए 15 लोडिंग वाहन व एक जेसीबी को लगाया गया था। हाईवे को साफ करने की कार्रवाई दोपहर करीब दो बजे शुरू की गई जो शाम करीब पांच बजे तक चला। सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद भारतीय ने बताया कि सफाई अभियान राज्यपाल के आगमन को लेकर चलाया गया है। सफाई के लिए जहां दो सौ कर्मचारियों को तैनात किया था। वहीं 15 वाहन भी लगाए थे। इस बीच नगर निगम के जेडएसओ दलवीर सिंह के साथ सेनेटरी इंस्पेक्टर अरविंद भारती, जितेंद्र कुमार के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें