फिरोजाबाद में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि फायर टीम ने फोन ही नहीं उठाया। यदि समय पर गाड़ी आ जाती तो इतना नुकसान नहीं होता।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक मोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जकर राख हो गया। फायर सर्विस को लगातार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संशाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना कठफोरी थाना क्षेत्र की है। यहां जयराम शाक्य किराए पर दुकान लेकर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर की दुकान चलाता है। रोज की तरह बीती शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। आधी के रात करीब 12 बजे दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उसे फोन करके जानकारी दी।
शटर खोला तो सामन धू-धू कर जल रहा था
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबर पाकर वह भागते हुए दुकान पहुंचा। शटर खोला तो सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। लोगों ने फायर सर्विस को फोन किया। घंटों फोन करने के बाद फायर सर्विस सेंटर पर किसी ने फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों ने आसपास लगे समर्सिबल से पाइप बिछाना शुरू किया। करीब पांच समर्सिबल पंप चालू किए गए।
काफी देर बाद फायर टीम की गाड़ी मौके पर पहुंची
समय पर नहीं पहुंची फायर की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर में 112 पुलिस की पीआरवी की गाड़ी पहुंची। पुलिस ने फोन किया तब फायर सर्विस का फोन उठा। उसके काफी देर बाद फायर टीम की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक कड़ी मशक्कत करके लोगों ने आगर पर काबू पा लिया था। दुकान के ऊपर परिवारीजन रहते हैं। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का सही कारण तो पता नहीं चल सका। शार्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया जाता तो इतना नुकसान होने से बच जाता। लेकिन, फायर टीम ने फोन ही नहीं उठाया।