फिरोजाबाद। सोने और चांदी के भाव रिकार्ड पर पहुंच गए है। इस कारण सराफा बाजार में लोगों की चहल-पहल कम हो गई हैं। इसका एक कारण खरमास लगने से मांगलिक कार्य नहीं होना भी है। जो लोग खरीदारी को सराफा दुकानों पर पहुंच भी रहे हैं, उन्होंने कम वजन के आभूषण खरीदना शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को सोना 70150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 77000 रुपये प्रति किलो के भाव रहा।व्यापारी विक्की जैन ने बताया कि खरमास लगने के कारण मांगलिक कार्य बंद है। वहीं, चुनाव आचार संहिता भी लग गई। इसके बाद से लोगों का रुझान चुनाव की ओर लग गया हैं। लोगों की चहल-पहल कम होने के कारण बाजार में मंदी आई है तो भाव में लगातार तेजी दिख रही है। लगातार सोने और चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। लोग चुनाव के साथ कटाई में लग जाएंगे। हालांकि अप्रैल माह में चार-पांच शुभ मुहूर्त है।