फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामायण कॉन्क्लेव में दिखी संस्कृति की झलक

Mon, 20 Mar 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रामायण कॉन्क्लेव में दिखी संस्कृति की झलक
विज्ञापन

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
पद्मश्री राजस्थानी लोक नृत्यांगना गुलाबो सपेरा ने प्रस्तुत किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। मेला तीज महोत्सव के जन सांस्कृतिक पंडाल के अंतिम दिन कार्यक्रम को भारत सरकार के संस्कृति विभाग ने भव्य रूप प्रदान किया। प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ठा जयवीर सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, डॉ गुरुदत्त सिंह, अतुल फरसैया, एसडीएम व सीओ सिरसागंज का संस्कृति विभाग के डायरेक्टर लवकुश ने प्रतीक चिन्ह और साफा भेंट कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद मंच पर छाऊ नृत्य की एक झलक देखनेकिो मिली। लोगों को महिषासुर मर्दनी का रौद्र रूप देखने को मिला। नगाडों की धूम पर देवी और देवताओं के साथ असुरों का गजब नृत्य और उनका संग्राम का सजीव चित्रण कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात यश चौहान दिल्ली की टोली के द्वारा भगवान श्रीराम सीता विवाह संवाद, परशुराम संवाद और राम रावण युद्घ का सजीव प्रस्तुतिकरण किया गया। पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने कालबेलिया नृत्य का अद्भुत मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री से सम्मानित गुलाबो सपेरा ने कहा कि जहां कोरोना काल के समय हम कलाकारों की कला दब गयी थी संस्कृति विभाग ने हमें अवसर दिया है कि हम देश के हर कोने में जाकर अपना हुनर दिखा रहे हैं। गुलाबो सपेरा की टीम ने अपनी प्रस्तुति से सभी को अपने राजस्थानी कालबेलिया नृत्य से मंत्रमुग्ध कर लिया। अभिलिप्सा पाण्डा ने मंच पर आकर अपनी हर हर शंभू की दमदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अभिलिप्सा के मंच पर आते ही दर्शकों में जोश भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें