फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्लास फैक्टरी में कांच की भट्ठी फटी

Wed, 09 Oct 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पत्थर वाली गली में संचालित कांच ग्लास इकाई की भट्ठी लीक होने के बाद अचानक फट गई। भट्ठी फटने से उसमें उबल रहा तरल कांच फैक्टरी में फैल गया। घटना के बाद फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद अग्निशमन की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कांच को ठंडा किया। घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शहर के आंतरिक व घनी आबादी क्षेत्र पत्थर वाली गली थाना दक्षिण स्थित आदर्श कांच उद्योग नामक इकाई में भट्ठी फट गई। भट्ठी फट जाने के कारण सैंकड़ों क्विंटल गर्म कांच बाहर निकल आया। अचानक हुई घटना के बाद इकाई में कार्यरत श्रमिकों व संचालकों में खलबली मच गई। वहीं गर्म कांच से आग की लपटें व धुआं के गुबार उठने लगे। कांच इकाई के ऊपर धुआं के गुबार दिखे। हालांकि सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में दमकलें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद इकाई में फैले गर्म कांच को पानी की बौछारों से ठंडा किया। इस दौरान इकाई के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय व स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थीं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें