फिरोजाबाद। तीन सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शहर के कांच उद्यमी व निर्यातक आदेश की अधिकृत प्रति का इंतजार कर रहे हैं। शीर्ष अदालत ने 60 कांच चूड़ी इकाइयों को क्षमता विस्तार के आरोपों से राहत देने के साथ ही घनी आबादी से नोटिफाइड इंडस्ट्रियल एरिया में इकाइयों की शिफ्टिंग का रास्ता साफ किया था। उद्यमी विनय अग्रवाल और एमएल अग्रवाल के अनुसार, यूपीसीडा आस्थान में शिफ्टिंग व नेचुरल गैस सप्लाई की आगे की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलते ही शुरू कर दी जाएगी। संवाद