फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की लव स्टोरी: सारे बंधन तोड़ गैर समुदाय के प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, बोली-हमें कोई अलग नहीं कर सकता

Fri, 12 May 2023 11:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में प्रेमिका सारे बंधन तोड़कर गैर समुदाय के प्रेमी के घर पहुंच गई। बोली कि अब हमें कोई अलग नहीं कर सकता है। 
 
विज्ञापन
सारे बंधन तोड़ गैर समुदाय के प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गैर समुदाय के प्रेमी पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली आगरा निवासी युवती शुक्रवार को अपने बयान से पलट गई। युवती के बयान के आधार पर उसके प्रेमी के सुपुर्द किया गया है। सीओ नगर कमलेश सिंह ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला में अपने गैर समुदाय के प्रेमी के साथ रह रही आगरा निवासी युवती ने दो दिन पूर्व प्रेमी पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी थाना दक्षिण पहुंच गए थे। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया था। 

प्रेमी के परिजन के सुपुर्द कर दिया

इसी बीच युवती का मेडिकल भी कराया गया। हालांकि शुक्रवार को युवती ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए। युवती ने प्रेमी के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी अरमान के परिजन के सुपुर्द कर दिया।

कोर्ट ने मुचलके पर रिहा कर दिया

सीओ नगर कमलेश सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि युवती ने कोर्ट में अपने बयान में कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। युवती अपने बयानों को खारिज कर दिया। युवती को अरमान के परिजन की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं युवती से मारपीट के मामले में प्रेमी को एसडीएम कोर्ट ने मुचलके पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें