फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमएड की अंकतालिका के लिए भटक रहीं छात्राएं

Sun, 29 Oct 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शैक्षिक सत्र 2018-20 में एमएड करने वाली छात्राएं अंकतालिका के लिए चक्कर लगा रही हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में डिग्री एवं मार्कशीट सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया है, लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। चौबान मोहल्ला निवासी शिक्षक शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा है कि दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में एमएड सत्र 2018-20 की छात्र-छात्राओं को अभी तक मार्कशीट नहीं मिल सकी है। जिस कंपनी को विवि ने मार्कशीट तैयार करने का ठेका दिया था, उसके द्वारा मार्कशीट उपलब्ध नहीं कराई है। इस संबंध में विवि संपर्क करने पर कहा जाता है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के साथ में इंटरनल टेस्ट के नंबर विवि द्वारा रिजल्ट तैयार करने वाली कंपनी को मुहैया करा दिए गए है, लेकिन दाऊदयाल महिला महाविद्यालय एमएड चतुर्थ सेमेस्टर में प्रयोगात्मक एवं आंतरिक परीक्षा के नंबर कार्ड में नहीं चढ़ पाने की वजह से परीक्षाफल रुका पड़ा है तथा छात्रों को विवि के एमएड डिपार्टमेंट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। छात्रों की सुविधा के लिए सीनेट हाल में डिपार्टमेंट विभाग बनाया है, जिससे समस्याओं का समाधान हो सके, लेकिन कंपनी परीक्षाफल को लटका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें