युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
नारखी। मजदूरी पर खेत से मिर्च तोड़ने गई युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने घर आकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। नारखी थाना क्षेत्र की रहने वाले एक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने सभी लोग मजदूरी करते हैं। शनिवार को परिवार की एक युवती दूसरे गांव में मजदूरी पर खेत में मिर्च तोड़ने गई थी। पीड़िता ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मिर्च रखने के लिए कार्टून खत्म हो गए। खेत पर काम करने वाला युवक युवती को कार्टून लाने की बात बाइक पर लेकर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि पीड़ित ने रास्ते में बाइक रोकी और उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। संवाद