फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में बालिका की मौत, गलत उपचार का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 04:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में एक बालिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बालिका अपनी रिश्तेदारी में परिजन के साथ आई थी। मंगलवार को तबीयत खराब होने पर कोटला बाजार में एक मेडिकल पर उपचार कराया था। यहां उसकी हालत बिगड़ गई आनन फानन में परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराई ही बालिका के शव को वापस ले गए। अलीगढ़ के नौगवा निवासी साजिद अपनी 10 वर्षीय बेटी अलजफा को लेकर अपने ससुराल नारखी के गांव सिकंदरपुर आए थे। मंगलवार को उसके सीने में दर्द होने पर कोटला के एक निजी अस्पताल में उसे दिखाया था। पिता साजिद ने बताया कि उक्त अस्पताल में उसकी बच्ची के एक इंजेक्शन लगाया गया था। इंजेक्शन लगते ही बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे आनन फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजन के बीच कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराई बालिका की शव को अलीगढ़ ले गए हैं। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें