फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबीसी : धरातल पर उतरे 2500 करोड़ के प्रस्ताव

Tue, 20 Feb 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के मिले लक्ष्य के सापेक्ष सुहागनगरी में लगभग 2500 करोड़ के 93 प्रस्ताव जीबीसी प्लेटफार्म पर आ गए हैं। जो प्रस्ताव धरातल पर उतरे उनमें सभी 13 विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं। इस दौरान जिले के प्रमुख निवेशक, उद्यमी और हस्तशिल्पी सम्मानित हुए। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। विधायक सदर मनीष असीजा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण उद्यमियों को दिखाया गया। इस दौरान इंवेस्टर्स समिट 2023 के दौरान जिला स्तर पर एमओयू साइन करने वाले प्रमुख उद्यमी, निर्यातक एवं हस्तशिल्पियों को प्रतीक चिह्न एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान जिला स्तर मिले करीब 3200 करोड़ के सापेक्ष करीब 2500 करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर उतारे गए हैं। कुल 93 प्रस्तावों में सभी 13 विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें दुग्ध विकास, पशुपालन, औद्योगिक इकाई स्थापना, यूपीसीडा, उद्यान, कृषि और अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत से जुड़े हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर जीबीसी के प्रति निवेशकों का रूख सकारात्मक है। वहीं विधायक सदर मनीष असीजा ने कहा कि नीरी की रिपोर्ट आने के बाद सुहागनगरी में टीटीजेड की बंदिश कम होने के पूरे आसार हैं। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक संदीप कुमार, शत्रुघ्न दिवाकर, तरुण कुमार शर्मा, मोहिता आदि मौजूद रहे।

उद्यमी, निवेशक, हस्तशिल्पी हुए सम्मानित
लखनऊ में आयोजित जीबीसी का कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान ही राजकुमार मित्तल अध्यक्ष यूपीजीएमएस, उद्यमी प्रदीप मित्तल पम्मी, निर्यातक सिंहराज यादव, ग्लास डेकोरेशन एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी, लद्यु उद्योग भारती के हेमंत अग्रवाल चॉयस के अलावा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, शहर के प्रमुख हस्तशिल्पी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

-
इन्हें भी मिला प्रतीक चिह्न
शहरी एवं ग्रामीण स्वरोजगार इकाई स्थापना के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारियों को भी उद्योग विभाग द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। इनमें जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन, डीडीओ महेंद्र प्रताप, एसडीएम सदर कृतिराज के नाम शामिल हैं।
-
कुशल कामगारों को दीं सिलाई मशीनें
कार्यक्रम में आमंत्रित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं उद्यमिता से जुड़े करीब 20 कामगारों को योजनांतर्गत निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।


इंवेस्टर्स समिट फैक्ट फाइल

-इंवेस्टर्स समिट 2023 के तहत जिला में कुल 6300 करोड़ के 235 एमओयू साइन हुए
-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी फरवरी 2024 के तहत जिला को कुल 3200 करोड़ का लक्ष्य मिला
-जीबीसी में 10 करोड़ से अधिक लागत वाले एमओयू साइन करने वाले निवेशक अमरदीप इंस्ट्रीटियूट के आशीष दीप सिंह, अंकित बंसल, कुमार डेरी रविंद्र सिंह, रिषभ विहार से एसके जैन, जीटी ग्लास से शुभांकर असीजा के अलावा सीताराम ग्लास वर्क्स के बीके चौहान आदि को लखनऊ कार्यक्रम में प्रतिभाग का मौका मिला।

-
-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए करीब 32 सौ करोड़ का लक्ष्य था। करीब 25 सौ करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इनमें से सभी 13 विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं।-दुष्यंत कुमार उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें