फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बार के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दिए जा रहे धरना में शमिल हुए। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद बार पूरी तरह से अधिवक्ताओं के साथ है। शुक्रवार को गाजियाबाद के वकीलों का समर्थन करने को बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के पदाधिकारी पहुंचे। बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने कहा कि बार की टीम पूरी तरह से पीड़ित अधिवक्ताओं के साथ है। बार के महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के साथ अन्याय हुआ है। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में बार के कोषाध्यक्ष मनोज दीक्षित, सहसचिव सतेंद्र सिंह, राजकुमार एडवोकेट, विजय मोहन एडवोकेट सहित अन्य काफी अधिवक्ता शामिल थे।