फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला राम में बनेगी गौशाला, एसडीएम ने जमीन का किया चिन्हांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला बनाने के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जमीनों के चिन्हांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार को राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ नगला राम पहुंचे एसडीएम ने जमीन की पैमाइश कराई। जमीन पर कब्जा मिलने पर ट्रैक्टर से फसल को जुतवा दिया।
विज्ञापन

जसरान तहसील के नगला राम में चरागाह की 20 बीघा जमीन है। जमीन पर तहसील प्रशासन ने गोशाला बनाने का प्रस्ताव पास किया है। बुधवार को जमीन की पैमाईश एवं चिन्हांकन करने के लिए एसडीएम पारसनाथ मौर्या, सीओ जसराना कमलेश कुमार, थाना प्रभारी सचिन कुमार राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान नगला राम में चरागाह की खाली पड़ी जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश के दौरान चरागाह की कुछ जमीन पर ग्रामीणों ने फसल बो रखी थी। अधिकारियों ने जमीन का चिन्हांकन करने के साथ ही खड़ी हुई फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे नष्ट करा दिया। एसडीएम ने कहा दोबारा फसल बोने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें