जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति के तत्वावधान में आयोजित दीपावली महोत्सव की धूम रही। फीरोजाबाद क्लब में महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला और दीप जलाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप अध्यक्ष कल्पना राजौरिया ने किया। वित्त निदेशिका अनु बंसल के निर्देशन में महिलाएं डांडिया नृत्य पर थिरकती नजर आईं। डांडिया में उत्साह से महिलाओं ने भागीदारी की। गौरी बंसल को डांडिया क्वीन चुना गया। थाल सज्जा प्रतियोगिता में रेखा गुप्ता अव्वल रहीं। रीता मित्तल व पूर्णिमा सिंह बहल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बंदनवार प्रतियोगिता में पूर्णिमा बहल ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में डिंपल गुप्ता, रेखा यादव, बीना चौहान रहीं। इस दौरान रिचा सिंह, ज्योति गोयल, रेखा गुप्ता, रेनू अरोरा, नीता गुप्ता, राधिका अग्रवाल, आरती शर्मा, नीरू मित्तल, सरोज अग्रवाल, मधु गर्ग, रश्मि अग्रवाल, ऊषा पाराशर आदि मौजूद रहे।