फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच इकाई में गैस भट्ठी का चैंबर फटा

Sun, 27 Oct 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लालऊ स्थित एक कांच इकाई में गैस फर्नेस का चैंबर फट गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लालऊ स्थित संत ग्लास वर्क्स में सुबह की पाली में कामकाज सुचारू था। इसी बीच अचानक गैस की भट्ठी का चैंबर फट गया। चैंबर फट जाने से सैंकड़ों किलोग्राम गर्म कांच भट्ठी से बाहर आ गया। इससे वहां काम कर रहे कांच श्रमिक बचने के लिए मौके से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं। दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद गर्म कांच को ठंडा किया। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जुलाना-हांसी रोड पर जलाई गई पराली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें