फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैंगस्टर के आरोपी की सवा करोड़ की अचल संपत्ति हुई कुर्क

Mon, 25 Sep 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक की टीम द्वारा कुर्क की गई संपत्ति की कीमत सवा करोड़ से अधिक आकी गई है। आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के हाजीपुरा निवासी नदीम अख्तर अपराध जगत में काफी चर्चित रहा है। नदीम पर जिले के साथ अन्य जिलों के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें चोरी, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी के साथ अन्य धाराओं के मुकदमें शामिल है। पुलिस द्वारा नदीम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। रविवार को नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी कमलेश कुमार व रसूलपुर थानाध्यक्ष भगवत कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी का गालिब नगर स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क किया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। संपत्ति की कीमत 1.27 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें