जैन मंदिर में शांति विधान का आयोजन किया गया।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर में शांति विधान का आयोजन विधिविधान से किया गया। विधाम में श्रावक-श्राविकाओं ने जिनेंद्र भगवान को अर्घ्य समर्पित कर विश्वशांति की कामना की। सुबह सर्वप्रथम श्रीजी की शांति धारा चिराग जैन ने की। वैद्य राजेश जैन ‘सरल’ ने विधान का आयोजन कराया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। पीत वस्त्रधारी इंद्र-इंद्राणी स्वरूपों ने अनूठी आभा बिखेरी। विधान के बाद निर्भय सागर पाठशाला गांधी नगर के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, पाठशाला में शिक्षण कार्य कराने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष जैन, सुरेशचंद्र जैन, दिनेशचंद्र जैन, लवली जैन, विकास जैन एडवोकेट, महिला मंडल से मणि प्रभा जैन, इंद्रा जैन, मैना सुंदरी जैन, संतोष जैन, रतन जैन आदि उपस्थित रहे।