फिरोजाबाद। अगस्त माह का निशुल्क राशन वितरण 5 अगस्त से 18 अगस्त तक नोडल अधिकारियों की देखरेख में किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूं और 14 किग्रा चावल यानी कुल 35 किग्रा अनाज मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किग्रा गेहूं और 2 किग्रा चावल यानी कुल 5 किग्रा अनाज निशुल्क दिया जाएगा। बायोमेट्रिक सत्यापन न होने पर उपभोक्ताओं को 18 अगस्त को मोबाइल ओटीपी के जरिए राशन मिलेगा। इसके अलावा, जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि डीएम कोर्ट के आदेश पर अजय कुमार और सचिन राठौर आदि से जब्त किए गए कुल 146 कट्टे चावल और 1 कट्टे गेहूं की सार्वजनिक नीलामी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे एसडीएम सदर की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन मंडी समिति फिरोजाबाद में की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति सिविल लाइन दबरई स्थित जिला पूर्ति कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। संवाद