फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी

Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शेयर बाजार में रुपये जमा कराने के नाम पर शातिरों ने 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। शनिवार को पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी लिखवाई।
विज्ञापन

कोटला रोड कन्हैया लाल की जीन निवासी पीड़ित प्रखर बंसल ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि पांच शातिरों ने एक वेबसाइट के जरिए शेयर बाजार में उनसे धीरे-धीरे 20 लाख रुपये जमा कराए थे। उन्होंने एक नवंबर से लेकर अब तक 17 किस्तों में यह रकम जमा की थी। शातिर रोहित शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, प्रकाश, राहुल और फारुख पटेल पता अज्ञात के कहने पर रुपये जमा किए थे। ये सभी लोग इंदौर में कंपनी चलाते हैं। शातिर रुपये नहीं निकालने दे रहे हैं। कुछ दिन से उनके मोबाइल नंबर बंद है। इस कारण से उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। इन सभी के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी लिखवाई गई है। बता दे कि इसके पहले भी लाखो रुपये की ठगी शहर के कई थानों से की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें