फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सीमेंट के नाम पर ठगी करने में का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पीड़िता ब्रह्मकुमारी सरिता ने आरोप लगाया 16 अप्रैल को जेके लक्ष्मी से सीमेंट लेने के लिए 1920 बोरी मांगने के लिए 4,22,400 रुपये अपने खाते से चेक के माध्यम से सीमा राय महाराष्ट्र बैंक सेक्टर 19 नोएडा खाता नंबर ने आरटीजीएस किया था, जिससे हमारी बात हो रही थी वो अपना नाम सतीश मिश्रा, मिथलेश मिश्रा बता रहे थे। 19 और 20 अप्रैल को सीमेंट भेजने का वायदा किया था। जब सीमेंट नहीं आया तो सतीश मिश्रा से बात की। उन्होंने 91 हजार और पैसा मांगने की डिमांड रखी। पैसा वापस मांगने पर उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। संवाद