फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जानलेवा हमला करने के दोषी को तीन वर्ष का कारावास

Sat, 24 Aug 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पंचम नित्या पांडेय ने तीन वर्ष पुराने हत्या का प्रयास के मामले में दोषी को तीन वर्ष कारावास एवं 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा क्षेत्र का है। वर्ष 2021 में रिषी यादव निवासी चंद्रहंस थाना नगला खंगर फिरोजाबाद ने जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन पीड़ित की जान बच गई थी। घटना के संबंध में थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज कराई और विवेचक ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय दाखिल किया।

मुकदमा सेशन के सुपुर्द हुआ और सुनवाई एवं निस्तारण अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पंचम नित्या पांडेय की न्यायालय में की गई। न्यायालय ने दोषी के बयान तथा मुकदमे की समस्त कार्रवाई एवं पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य का गहनता से अध्ययन करने के बाद रिषी यादव को दोषी करार करते हुए खुल न्यायालय में सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें