फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीएम इंटर कॉलेज की चार टीमें जनपद प्रदर्शनी को चयनित

विज्ञापन
बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के प्रोजेक्ट को देखते हुए नोडल अधिकारी अश्वनी जैन व अन्य श? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. निशा अस्थाना के निर्देशन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शित किये। विद्यालय की चार टीमें जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए चयनित की गईं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन एक शोध कार्यक्रम है। जिसमें विद्यार्थी अपनी स्थानीय परिवेश की समस्या पर शोध प्रोजेक्ट कार्य करते हैं। जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में चार टीमों करिश्मा, सोनी, अंजली, मुस्कान सिंह, अथर फातिमा, सपना राजपूत, हुरिया नाज, श्वेता यादव का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन पूनम यादव एवं नीरू ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वालिहा परवीन ने आभार और संचालन माधुरी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें