फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रोडवेज बस से चार क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा कराया नष्ट

Thu, 04 Apr 2024 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर रोडवेज बस से चार क्विंटल मिलावटी मावा पकड़ा। बसों से सामान ढोने की सूचना के बाद मंडलीय आयुक्त अखिलेश गुप्ता ने रोडवेज बसों की चेकिंग के आदेश दिए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम ने मंगलवार को देर रात्रि सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में चेकिंग की। मैनपुरी चौराहे पर आगरा से आ रही रोडवेज बस यूपी 76 के 5514 में जांच की। बस में जूट के बोरे करीब चार क्विंटल मावा था। इस मावा से रिफाइंड की सुगंध आने की वजह से नकली होने की पुष्टि हुई। इसके बाद में मिलावटी खोआ को सहायक आयुक्त ने नष्ट करा दिया।
विज्ञापन



परिचालक ने नहीं किया सहयोग, रोडवेज को भेजा पत्र
पूर्व में भी रोडवेज बसों में नकली खाद्य पदार्थों और मावा की सप्लाई के मामले सामने आए हैं। परिचालक भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अधिकारियों के कई बार मांगने पर उसने कुछ नंबर दिए, लेकिन उनमें से कोई भी मावा लेने के लिए नहीं आया। परिचालक के असहयोगात्मक रवैये एवं बस में खोआ के परिवहन को लेकर सहायक आयुक्त ने रोडवेज को भी पत्र लिखा है।


शराब की तस्करी रोकने के लिए ली वाहनों की तलाशी
फिरोजाबाद। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक एवं सिपाहियों ने शिकोहाबाद के नेशनल हाईवे पर वाहनों की तलाशी ली। बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर वर्मा के निर्देशन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही पीर बख्श, पंकज पांडेय, संतोष कुमार वर्मा एवं आबकारी सिपाही अभिषेक, मनोज कुमार, आरती सिंह, स्वाति सिंह, अलका श्रीवास्तव नेशनल हाईवे पहुंचे। सड़क किनारे और होटलों के पास खड़े 40 से अधिक वाहनों की तलाशी ली गई। आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि 40 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें